बदायूं : जाम में फंसे व्यापारी की हालत बिगड़ी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में तिरपाल का व्यापार करते थे फैजगंज बेहटा निवासी अबरार हुसैन

 बदायूं, अमृत विचार।  मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर जाम में फंसे रहने के दौरान तिरपाल व्यापारी की हालत बिगड़ गई। वह राजमार्ग पर गिर गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। जहां व्यापारी की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिजनों ने मना कर दिया और शव साथ ले गए। 

थाना फैजगंज बेहटा के कस्बा के वार्ड चार निवासी अबरार हुसैन (45) पुत्र उरमान शाह फर्रुखाबाद में तिरपाल का व्यापार करते हैं। वह फर्रुखाबाद में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह अंडर में कुछ लोगों से काम कराते हैं। वह रविवार को अपने घर आए थे। सोमवार तड़के बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। रास्ते में पटना देवकली मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की भीड़ थी। जिसकी वजह से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।

अबरार हुसैन जाम में फंसे थे। कुछ देर में उनकी हालत खराब हो गई। वह राजमार्ग पर गिर पड़े। पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। उनके परिजनों को सूचित किया। अस्पताल में अबरार हुसैन ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराकर शव साथ ले गए।

यह पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत

संबंधित समाचार