बांदा : दुष्कर्म के बाद युवती को ओवर ब्रिज से नीचे फेंका
शहर के बजरंग विद्यालय के समीप का मामला, युवती का महिला अस्पताल में कराया डाक्टरी परीक्षण
बांदा,अमृत विचार। ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार की भोर एक युवती ओवर ब्रिज के नीचे घायल अवस्था में पड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसे ओवर ब्रिज से फेक दिया गया है। पुलिस ने दोनो आरोपियो को हिरासत में ले लिया है।
छतरपुर जिला के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती सोमवार को बजरंग विद्यालय स्थित ओबर ब्रिज के नीचे घायल अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोटे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि वह आठ माह से शहर के कालूकुआ मोहल्ला में अपने नाना के यहां रह रही थी। वही पर नरैनी का रहने वाला युवक किराए के मकान में रहता था। युवती का आरोप है कि युवक उसे ब्लेक मेल करता था। अपने कमरे बुलता था। न नुकर करने पर माता पिता को जान से मारने की धमकी देता था।
सोमवार की शाम युवक ने उसे धमकी दी। वह घर से ई रिक्शा में कालूकुआ ओवर ब्रिज तक आ गई। वही पर उसे युवक मिल गया। वह युवक उसे बाबूलाल चौराहा स्थित एक युवक के कमरे ले गया। वहां पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नही जान से मारने की धमकी दी। सुबह चार बजे वह कमरे से निकल कर पैदल अपने घर जा रही थी। किसी बात को लेकर उसका युवक से विवाद हो गया। युवक भी उसके पीछे ओवर ब्रिज तक आ गया। उसे धक्का देकर ब्रिज से नीचे फेक दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि युवती अपने मित्र के घर गई थी। रात भर वही रही सुबह युवती अपने घर जा रही थी। तभी मित्र से कहा सुनी हो गई। वह ओबर व्रिज से कूद गई। एसपी का कहना है मुख्य आरोपी समेत दोनो को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत
