आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया पांच झुलसे पीएचसी में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में सोमवार की देर शाम गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग झुलसकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती हुए हैं जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने घायलों का हाल चाल जाना है। चिकित्सक द्वारा झुलसे लोगों का उपचार किया जा रहा है हालत सामान्य है।

हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढा गांव निवासी राजेश कोल की 35 वर्षीय पत्नी मनोज देवी आंगन में बकरी बांधकर लौट रही थी कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गई।इसी प्रकार सोनगढा गांव निवासी सुदामा कहार की 32 वर्षीय पत्नी निरंजना देवी भैंस को भूसा डाल रही थी कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गई।धमौली गांव निवासी हंसराज का 12 वर्षीय पुत्र राजेश्वर भैंस का बच्चा अंदर लेकर जा रहा था कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गया।

गुर्गी गांव निवासी मुलायम की 20 वर्षीय पत्नी मंजू देवी घर के दरवाजे पर बैठी थी कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गई।कुशियरा गांव निवासी केवला की 50 वर्षीय पत्नी चंद्रकली भैंस लगाने के लिए जा रही थी कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गई। मौके पर पहुंचे झुलसे हुए लोगों के परिजनों ने सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये ज़हां पर चिकित्सक विवेक खरे ने आकाशीय बिजली से झुलसे लोगों को उपचार के लिए भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

जानकारी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने आकाशीय बिजली से झुलसकर घायल लोगों का हाल चाल जाना है।इस संबंध में चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि अलग अलग गांवों से कुल पांच लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है हालत सामान्य है।

यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत

संबंधित समाचार