Kasganj: भाजपा नेताओं ने शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कासगंज, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पटियाली मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर स्थित शहीद महावीर सिंह राठौर  की प्रतिमा पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम मुख्य अथिति पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. शिव प्रताप सिंह ने कहा कि शहीद महावीर सिंह राठौर एक क्रांतिकारी समाजसेवी थे। उनका जन्म पटियाली के शाहपुर टहला गांव में हुआ था। 16 सितम्बर 1904 में जन्म हुआ था। वह भारत सभा के सक्रिय सदस्य थे।

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने काकोरी कांड और सांडर्स कांड में भी अहम भूमिका निभाई थी। शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के साथ उन्होंने क्रांति की पटकथा में कई अध्याय जोडे़। वह 29 वर्ष की अल्पायु में ही वीरगति को प्राप्त कर लिया था। अरुण कुमार चौहान प्रधान, मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर, मंडल महामंत्री गौरव गुप्ता, वैभव कुमार, हिमांशु, ओमप्रताप के अलावा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सुब्रत पाठक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया, अखिलेश के बाद कन्नौज में नवाब को बताया बड़ा नेता

 

संबंधित समाचार