Etawah News: चार लोगों ने निगला जहरीला पदार्थ...एक की मौत, तीन का चल रहा इलाज, घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों ने घरेलू कारणों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवती की मौत हो गई। 

पहली घटना: जसवंत नगर कस्बा के मोहल्ला कटरा खुब चंद्र में हुई। जहां किसी कारण से नाराज होकर शमशुल की 18 वर्षीय पुत्री राहिला ने जहरीले पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

दूसरी घटना: बसरेहर थानाक्षेत्र के गांव नबाबपुर में हुई। जहां पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध दिलीप कुमार 20 वर्ष पुत्र राजबीर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते एक डाक्टरों ने पीजीआई भेज दिया। 

तीसरी घटना: फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर में किसी बात से नाराज होकर गोल्डी 20 पत्नी दरवीन सिंह ने किसह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

चौथी घटना: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी देवेंद्र कुमार की पुत्री संध्या ने किसी बात से नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में अचानक धंसी मकान की फर्श, तखत पर बैठा युवक 15 फीट गहरे गड्ढे में घुसा, मेट्रो के टनल निर्माण से मकान धंसने का आरोप

संबंधित समाचार