कासगंज: दो घंटे तक चिकित्सा सेवाएं बंद...महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर किया डॉक्टरों ने प्रदर्शन

कासगंज, अमृत विचार। कोलकाता में महिला डाक्टर की रेप के बाद हत्या से देश भर के चिकित्सकों में आक्रोश है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर दो घंटे तक चिकित्सा सेवा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चिकित्सक के हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की।

चिकित्सको ने कहा कि महिला चिकित्सक अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उनकी रेप के बाद हत्या की जा रही है। कोलकाता में ट्रेनिंग कर रही महिला चिकित्सक की रेप के बाद दर्दनाक हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर हड़ताल करेंगे। हत्यारे को तत्काल फांसी की सजा दिलाई जाए। ताकि इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी सौ बार सोचे। उन्होंने कहा कि चिकित्सको को अकेले निकलना पड़ता है। वह अपने आप को असुरक्षित समझ रही हैं। सुरक्षा बढ़ाई जाए। सरकार बेटी पढाओ, बेटी बचाओ को नारा दे रही है, लेकिन यह सरकार के  नारे के विपरीत है। बेटी पढ रही है, लेकिन बच नहीं रही है। सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार