सुलतानपुर: विधायक राज प्रसाद ने दी 67 हाईमास्ट लाइट और 14 ओपेन जिम की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तहसील में झण्डारोहण कर लोगो में जगाई देश भक्ति की अलख

सुलतानपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस पर जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय व बार एसोसिएशन के भवन पर सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने झंडारोहण किया। वही ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ निशा तिवारी तो कोतवाली जयसिंहपुर में सीओ प्रशांत सिंह ने झण्डारोहण किया।

तहसील सभागार कक्ष में लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को आजीवन याद रखा जाएगा। अगर आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं तो वह वीर सपूतों की देन है।

विधायक ने तहसील परिसर में ही विकास परियोजनाओं के अंतर्गत एक साथ 67 हाईमास्ट लाइट और 14 ओपेन जिम का रिमोट दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर एसडीएम संतोष ओझा, तहसीलदार मयंक मिश्र, नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, रत्नेश तिवारी, भूपेंद्र पांडेय, अवधेश पांडेय, हरि शंकर वर्मा, बार अध्यक्ष बब्बन मिश्र, अधिवक्ता रविशंकर मिश्र साहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें मतदान और मतगणना की डेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म