बाराबंकी: नहीं दिया पास तो नाराज बस चालक ने साथियों संग मिलकर ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नाराज चालक ने ट्रक बीच रोड खड़ा किया, लगा लंबा जाम

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। ओवरटेक के दौरान पास न दिए जाने से नाराज बहराइच से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस के चालक और उसके सहयोगियों ने ट्रक चालक और उसके खलासी की जमकर पिटाई कर दी और पांच हजार रुपए छीन कर फरार हो गए।

घटना के बाद ट्रक चालक ने रामनगर स्थित बुढ़वल चौराहे पर पहुंच कर ट्रक खड़ा कर दिया। जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने ड्राइवर को समझा बुझाकर और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देखकर ट्रक किनारे करवाया। इस दौरान लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों वन वे रहा।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर जनपद के कटेसर निवासी अवधेश दीक्षित क्लीनर आदर्श दीक्षित के साथ ट्रक लेकर जा रहा था। जब वह घाघरा पुल पार कर रामनगर थाना क्षेत्र में पहुंचा, उसी समय पीछे से आ रही बहराइच से दिल्ली जाने वाली तेज रफ्तार डबल डेकर बस के चालक ने पास दिए जाने में देरी किए जाने से नाराज होकर ट्रक को रोक लिया और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ट्रक चालक और उसके क्लीनर को जमकर मारा पीटा। जेब में रखे पाच हजार रुपए छीन कर भाग निकले।

घटना के बाद बस का पीछा करते हुए ट्रक चालक रामनगर स्थित बुढ़वल चौराहे पर पहुंचा और बीचो-बीच रोड पर ट्रक खड़ी कर उतर गया। जिसके बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर रामनगर थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठौर हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को समझा बुझाकर तथा कार्रवाई की जाने का आश्वासन देकर ट्रक किनारे करवाया।

जाम के चलते लखनऊ से नेपाल तक जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों वन वे रहा और कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा है। यातायात बहाल कराने पुलिसकर्मियों को कड़ी में मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड

संबंधित समाचार