अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, रोजगार मेले का करेंगे उद्घाटन, छात्र-छात्राओं बांटेंगे टैबलेट और स्मार्ट फोन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। यहां वह रोजगार मेला व युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी यहां युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी15 दिनों के भीतर तीसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एक पखवाड़े के भीतर मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या में तीसरा और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा दौरा है। सीएम ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की खुद कमान संभाल रखी है।
खबर अपडेट हो रही है..
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने समिति के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ बैठक की। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय की कुल 14 परियोजानाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। नरेंद्र उद्यान में पौधरोपण करने के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय के 1387 बच्चों को टैबलेट वितरित करेंगे।
