Auraiya Fire: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग...महिला झुलसी, CHC में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई

औरैया, अमृत विचार। अछल्दा थानाक्षेत्र के अंतर्गत पुराना अछल्दा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही महिला बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई।

रविवार की दोपहर 12 बजे राधा देवी पत्नी सौरभ कुमार पुराना अछल्दा निवासी घर पर खाना बना रही थी, तभी खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 

ये भी पढ़ें- Sabarmati Express Derail: कानपुर में ट्रेन हादसा...24 घंटे बाद ट्रैक बहाल, इतने बजे पहली मालगाड़ी हुई पास

संबंधित समाचार