UP विधानसभा उपचुनाव: रामगोपाल कोरी को बसपा ने मिल्कीपुर सीट से दिया टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी ने मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रामगोपाल कोरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रामगोपाल को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी जिसे विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाती है, वही प्रत्याशी होता है।

रामगोपाल साल 2017 में मिल्कीपुर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं तब उन्हें 46,000 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर थे। उस चुनाव में भाजपा के टिकट पर गोरखनाथ बाबा निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखनाथ को हराकर सपा के टिकट पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी।

 वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद संसदीय सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हो गई है इसलिए यहां पर उपचुनाव होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिए जाने के संकेत दिए गए हैं।  

यह भी पढ़ें:-कोलकाता रेप-मर्डर केस: न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, पूरे बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

 

संबंधित समाचार