Unnao News: जन्मदिन की पार्टी...युवकों ने लहराई तलवारें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदा नगर चौकी का मामला

उन्नाव, अमृत विचार। रविवार को सोशल मीडिया पर एक सात सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मनाते हुए डांस कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने तलवारें निकालकर लहराना शुरू कर दिया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिंदा नगर चौकी अंतर्गत रामनगर मोहल्ले में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान तलवारें लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में कुछ लोग जन्मदिन की पार्टी के उत्सव के दौरान तलवारें लहराते नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होते पुलिस के आलाधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। 

कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तलवारें लहराना कानूनन अपराध है और इससे समाज में अशांति फैल सकती है।  वीडियो की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अमृत विचार. कॉम नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Sabarmati Express Derail: हादसों की कई स्तरों पर जांच पर नहीं तय हो सके जिम्मेदार...समय बीतने के बाद ठंडे बस्ते में चली जाती

संबंधित समाचार