मुरादाबाद : तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार सवार लोग दिल्ली से लखीमपुर जा रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के निकट हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

लखीमपुर खीरी के निवासी मृतक अर्चना राठौर के जेठ भानू प्रताप ने बताया है कि उनका भाई राम खिलावन दिल्ली से परिवार को लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के निकट डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में राम खिलावन की पत्नी अर्चना (30) की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। 

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे शिव सैनिक, पुलिस ने रास्ते में रोका...हुई नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

संबंधित समाचार