Kanpur Dehat Murder: युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर मुगल रोड किया जाम
कानपुर देहात में युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव
कानपुर देहात, अमृत विचार। सिकंदरा थाना क्षेत्र के अल्हनीपुर गांव आते समय समय नहर पटरी पर घर के एकलौते युवक की लूटपाट के बाद धारदार औजार से हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। इसके बाद हत्यारे बाइक नहर पटरी किनारे टिकाकर फरार हो गए।
एएसपी व सीओ ने मौके पर छानबीन की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस के अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करने से गुस्साए परिजनों ने शव मुगल रोड पर रखकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। घंटों बाद एएसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के अल्हनीपुर गांव निवासी पंकज कटियार (25) हरिहरपुर चौराहे पर मोबाइल टेलीकॉम की दुकान किए था। जहां वह रुपयों का भी ऑनलाइन लेन देन करता था। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से नसीरपुर नहर कोठी स्थित पटरी से होते हुए घर जा रहा था।
तभी मिरगांव गांव से करीब दो सौ मीटर पहले अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार औजार से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ, सिर व गर्दन पर गहरे घाव के निशान हो गए। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन की छुट्टी के चलते वह जनपद औरैया में बैंक से रुपये निकालकर पहले सिकंदरा दुकान आया।
फिर वहां से घर आ रहा था। उसके बैग में लैपटॉप भी था। परिजनों ने बताया कि देर शाम सवा नौ बजे तक जब घर न पहुंचने पर उसे ं फोन किया। जिसपर उसका मोबाइल नसीरपुर गांव के अंकित के पास था। उसने बताया कि उसे मोबाइल पड़ा मिला है।
जिस पर परिजन पंकज को ढूंढने निकले तो उसका शव नहर में पड़ा देखा। तब डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। एकलौते बेटे के शव को देखकर मां छुन्नी देवी, पत्नी संध्या, पिता राजेंद्र समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर एएसपी राजेश पांडेय व सीओ संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सा़क्ष्य संकलित कराए गए। वहीं परिजनों ने गांव के दो लोगों पर आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया। जिससे आक्रोशित लोगों ने मुगल रोड पर शव रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने नामजद रिपोर्ट दर्ज होने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जिसके बाद लोग शांत हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: केजी की छात्रा से वैन चालक ने की छेड़छाड़...आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती
