बाराबंकी: छात्रा दो घंटे के लिए बनी खंड विकास अधिकारी
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के विकासखंड देवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी तिवारी ने देवा खंड विकास अधिकारी का कार्य भार दो घंटों के लिए संभाला। बीडीओ बनीं आयुषी तिवारी ने इस दौरान एसबीएम स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन तथा ब्लॉक प्रांगण का भ्रमण कर ग्राम पंचायत …
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के विकासखंड देवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी तिवारी ने देवा खंड विकास अधिकारी का कार्य भार दो घंटों के लिए संभाला। बीडीओ बनीं आयुषी तिवारी ने इस दौरान एसबीएम स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन तथा ब्लॉक प्रांगण का भ्रमण कर ग्राम पंचायत पवैयाबाद में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। उसके बाद ब्लॉक परिसर में सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
आयुषी तिवारी ने बताया की पवैयाबाद स्कूल की रूपरेखा सराहनीय है और यहां के पंचायत सेक्रेट्री दिनेश कुशवाहा तथा ग्राम प्रधान अवधेश वर्मा बधाई के पात्र हैं जिन्होंने ऐसा रोल मॉडल स्कूल तैयार किया। उन्होंने ब्लॉक के इस टॉप मॉडल स्कूल को ब्लॉक का रोल मॉडल स्कूल बताते हुए कहा कि इस तरह का रोल मॉडल स्कूल हर ग्राम पंचायत में होना चाहिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायत में हफ्ते में एक दिन प्रधान के साथ समीक्षा बैठक होनी चाहिए। इसमें गांव की समस्याएं एवं स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाए ताकी डेंगू और कोविड 19 जैसी महामारी पर विजय प्राप्त हो सके।
आयुषी तिवारी ने अपना छोटा सा परिचय दिया कि मेरा नाम आयुषी तिवारी पुत्री श्री नागेश्वर नाथ तिवारी ग्राम कैमई देवा की रहने वाली हूं। मैंने अपनी इंटर की शिक्षा, प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नरैनी देवा से ली है और मैं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हूं। बी ए. की पढ़ाई गंगा देवी मेमोरियल कॉलेज नाका सतरिख बाराबंकी से कर रही हूं। साथ ही मैं आईएस की तैयारी कर रही हूं। आगे मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं और समाज के लिए कार्य करना चाहती हूं।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनीष चंद्र, एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम, पंचायत सेक्रेटरी दिनेश कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी स्वेता मिश्रा, सीडीपीओ विमला शर्मा, संतोष कुमार, आकाश कुमार, ग्राम प्रधान अवधेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
