अमरोहाः हिस्ट्रीशीटरों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार को पीटा, बाइक फूंकी, दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रहरा (अमरोहा), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव छपना और लालपुर के जंगल में रविवार देर शाम हिस्ट्रीशीटरों ने शराब के नशे में भाजपा नेता के रिश्तेदार को मारा पीटा और उनकी बाइक फूंक दी। पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया गया कि गांव मटीपुरा निवासी अरुण कपासिया भाजपा नेता व पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के रिश्तेदार हैं। रविवार शाम छह बजे अरुण अपनी बाइक से गांव छपना किसी काम से आए थे। इस बीच गांव बुरावली निवासी रहरा थाने के हिस्ट्रीशीटर नजीर उर्फ लालू और गांव छपना निवासी उधम सिंह ने उन्हें फोन कर लालपुर के जंगल में बुला लिया। 

जहां दोनों आरोपियों ने उन्हें जमकर मारा पीटा और उनकी बाइक में आग लगा दी। आग लगने से बाइक जल गई। इसके दोनों आरोपी जंगल में फरार हो गए। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर लालू ने अरुण कपासिया को फोन करके जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में पीड़ित अरुण ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। 

थाना अध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि बुरावली निवासी लालू व छपना निवासी उधम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। लालू हिस्ट्रीशीटर है और उधम सिंह दो-तीन बार तमंचा व मारपीटों के आरोप में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें- संभलः प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा था प्रेमी, रिपोर्ट दर्ज कराने युवती का पिता पहुंचा थाने, फिर मामले में आ गया नया मोड़...यहां पढ़ें

 

संबंधित समाचार