बाराबंकी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने साथियों संग टोल प्लाजा पर किया तांडव, बंदूक की बट से टोल कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार को बंद लेन से गाड़ी निकालने को लेकर कुछ लोगों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान टोल प्लाजा कर्मचारियों की लात-घूसों और बंदूक की बट से पिटाई कर दी। इसके अलावा टोलकर्मियों ने हमलावरों पर गाड़ी में बैठाकर अगवा करने का भी लगाया आरोप।जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जैदपुर थाना पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक कार सवार हमलावर सपा पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थक हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के पास तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

दररअसल अहमदपुर टोल प्लाजा पर इन दिनों सीसीटीवी, सेंसर, हूटर, फास्टैग स्कैनर समेत कई दूसरे उपकरण बदले जा रहे हैं। जिस लेन पर उपकरण बदले जाते हैं, उसे बंद कर दिया जाता है। आज सुबह लेन नंबर दो को बंद किया गया था। इसी बीच एक कार बंद लेन पर पहुंची और उससे उतरकर लोग बूम उठाकर निकलने लगे।

इस पर टोल कर्मी आशुतोष सोनी (28 वर्ष), सोमेंद्र मिश्रा (30 वर्ष) और गार्ड सीताकांत द्विवेदी समेत अन्य लोगों ने मना किया तो विवाद होने लगा। इस पर गाड़ी टोल के आगे आकर रुक गई। कुछ ही देर में एक एसयूवी और दो मोटर साइकिलों पर कुछ और लोग टोल प्लाजा पर आ गए। देखते ही देखते टोल कर्मियों से मारपीट शुरू हो गई।

cats

इस बीच एक हमलावर ने एसयूवी से बंदूक निकालकर टोल कर्मियों पर बट से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इसके अलावा टोलकर्मियों ने हमलावरों पर गाड़ी में बैठाकर अगवा करने का भी लगाया आरोप। हमले में आशुतोष सोनी व सोमेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों टोलकर्मियों को जिला अस्पताल भिजवाया।

इस बीच एसयूवी रामसनेहीघाट और कार बाराबंकी की ओर रवाना हो चुकी थी। कार सवार हमलावर जिले के सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह और उनके समर्थक थे। टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की तहरीर जैदपुर थाने में दी। पुलिस के मुताबिक टोलकर्मियों की ओर से पूर्व प्रमुख समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कोलकाता रेप-हत्या कांड: सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख, कहा- देश एक और दुष्कर्म की घटना का इंतजार नहीं कर सकता

 

संबंधित समाचार