Unnao Crime: नकाबपोश तीन बदमाशों ने जेवर व नगदी लूटी...सिर में तमंचे की बट मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ससुराल से लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

उन्नाव, अमृत विचार। आसीवन थानाक्षेत्र में पति के साथ लौट रही महिला को बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने रोक कर तमंचे की नोक पर उससे जेवर व नगदी लूट ली। पति ने विरोध किया तो एक बदमाश उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

बदमाश उसकी भी नगदी छीन ले गए। जानकारी पर एसपी, सीओ मौके पहुंचे और जांच कर खुलासे के निर्देश दिए। एसपी ने इसके लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया है।

आसीवन थानाक्षेत्र के कुड़वा खेड़ा गांव निवासी रोहित  पत्नी ज्योतिमा के साथ रक्षा बंधन पर माखी थानाक्षेत्र के आपमऊ गांव अपनी ससुराल गया था। भाइयों को राखी बांधकर दंपती मंगलवार रात वापस लौट रहे थे। तभी आसीवन थानाक्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गांव के मोड़ पर पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने तमंचा दिखा कर रोक उन्हें रोक लिया। 

विरोध करने बदमाशों ने रोहित के सिर पर बट से हमला कर दिया। इससे उसका सिर  फट गया। इस दौरान बदमाशों ने महिला से सोने चांदी के जेवर, तीन हजार व युवक से 1200 रुपये लूट कर भाग निकले। रोहित को 
गंभीर हालात में मियाँगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

घटना की जानकारी पर एसओ ज्ञानेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा व सीओ अरविंद चौरसिया घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई शोभित की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Theft: बंद मकान का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी...रक्षाबंधन पर बर्रा गया था परिवार, पुलिस बोली- घटना संदिग्ध

संबंधित समाचार