बरेली: दो नवजात समेत 47 नए संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार दो नवजातों और डीडीपुरम में एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा आलमगिरीगंज, महानगर, इज्जतनगर, जागृति नगर में एक-एक संक्रमित निकले है। वहीं, जिले में कोई मौत न …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार दो नवजातों और डीडीपुरम में एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा आलमगिरीगंज, महानगर, इज्जतनगर, जागृति नगर में एक-एक संक्रमित निकले है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से हुई जांच में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 47 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
सरारी, सिरोही, सिटी, भूड़, जनकपुरी, आलमगिरीगंज, बहेड़ी, महानगर, इज्जतनगर, साहुकारा, कुल्चा, कृष्णा नगर, कुर्माचंल, मढ़ीनाथ, सुभाष नगर, सम्राट अशोक नगर, दूरीकेश, सिल्वर स्टेट, पंतनगर, अनोला, भमौरा, संजय नगर, मॉडल टाउन, लेबर कालोनी, डीडीपुरम, बिहारीपुर, जाग्रति नगर, फतेहगंज, निरमन नगर, भोजीपुरा, मिनी बाईपास, सनसिटी विस्तार, शाहबादा, सैदपुर हाकिन्स, आंकक्षा इंक्लेव, रामपुर गार्डन, पटेल नगर, मेगा ड्रीम्स होम्स में संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार