Unnao News: राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...लोग बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आसपास के लोगों ने कहा यह राष्ट्रीय ध्वज का है अपमान

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा के तेजी पुरवा इलाके में एक मकान की छत पर पिछले कई दिनों से उल्टा तिरंगा लगा हुआ है, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है। यह घटना तब सामने आई जब बुधवार को इस तिरंगे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

नगर पालिका गंगाघाट की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत घर-घर तिरंगे बांटे गए थे। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना था, लेकिन तेजी पुरवा इलाके में तिरंगे का उल्टा लटकना इस अभियान की गरिमा को प्रभावित कर रहा है। 

मकान की छत पर उल्टा लगा तिरंगा छह दिनों से इसी स्थिति में है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति की नजर इस पर नहीं पड़ी है। स्थानीय निवासियों और नागरिक समाज के सदस्यों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति राष्ट्रीय ध्वज के प्रति उचित सम्मान की कमी को दर्शाती है। लोगों ने बताया कि गंगाघाट नगर पालिका को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और तिरंगे की सही स्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए। 

यह न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की बात है, बल्कि नागरिकों के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी भी है कि वह इस तरह की स्थितियों को सुधारें और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान बनाए रखें। प्रशासन को तुरंत कदम उठाकर तिरंगे को सही स्थिति में लगाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने चाहिए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: उन्नाव में भारत बन्द का रहा मिलाजुला असर, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच इनको सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार