मुरादाबाद: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ भोजपुर/अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला घासमंडी निवासी विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार …

मुरादाबाद/ भोजपुर/अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला घासमंडी निवासी विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सिमालखेड़ा निवासी अहमद हसन ने आठ माह पूर्व अपनी पुत्री शाईस्ता की शादी भोजपुर के मोहल्ला घासमंडी निवासी मेहंदी हसन के पुत्र जुबैर हसन के साथ की थी। शादी ने उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया है। इसके बाद भी पुत्री के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और आए दिन शाईस्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। इसी के चलते उनकी पुत्री का अपने पति से विवाद चल रहा था।

गुरुवार की तड़के विवाहित का शव संदिग्धावस्था में कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता, भाई और बहनों ने पति, सास, चचिया ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना देकर जिला मुख्यालय से जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुला लिया।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस उपाधीक्षक ठाकुरद्वारा अनुप कुमार यादव, नायब तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतका के पिता अहमद हसन की तहरीर पर पति जुबैर, सास फरजाना व चचिया ससुर अब्दुल हसन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पिता की सुपुर्दगी में दे दिया।

संबंधित समाचार