मुरादाबाद: युवक ने मामा से ठगे 21 लाख, चिटफंड कंपनी में दोगुना पैसा करने का दिया था लालच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बचपन से साथ रहने वाले युवक ने चिटफंड कंपनी खोलकर मामा को पांच साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 21 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। निर्धारित वक्त बीतने के बाद भी जब मामा ने रकम मांगी तो टकराने लगा। दोगुनी तो दूर की बात मूल रकम देने में भी आनाकानी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बचपन से साथ रहने वाले युवक ने चिटफंड कंपनी खोलकर मामा को पांच साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 21 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। निर्धारित वक्त बीतने के बाद भी जब मामा ने रकम मांगी तो टकराने लगा। दोगुनी तो दूर की बात मूल रकम देने में भी आनाकानी करने लगा। मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जमानत पर आने के बाद युवक ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र देकर क्राइम ब्रांच से विवेचना करवाकर रकम दिलवाने की मांग की है।

ठगी का शिकार हुआ मामा नागफनी थाना क्षेत्र के पुरानी दसवां घाट निवासी सरदार कुंवर सिंह हैं। एसएसपी कार्यालय बेटी संग पहुंचे कुंवर सिंह ने अपने भांजे मंडी धनौरा निवासी कमल सिंह पर ठगी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भांजे कमल सिंह का ज्यादा वक्त उनके घर पर ही बीता। जिस कारण वह कमल पर काफी भरोसा करते थे। उनके अनुसार कमल सिंह ने एक चिट फंड कंपनी खोली। उसने लालच दिया कि वह कंपनी पर पैसा लगाए। पांच साल बाद रकम दोगुनी कर देगा। भरोसे में आकर उन्होंने 21 लाख 30 हजार रुपया नकद दे दिया।

जमानत पर आने के बाद रकम देने से किया इंकार
सरदार कुंवर सिंह के कमल सिंह ने उनके अलावा मुरादाबाद के अन्य लोगों से रकम लेकर कंपनी पर लगा दी। सभी का मिलाकर करीब 85 लाख रुपया ले रखा है। निर्धारित वक्त होने पर उन्होंने जब रकम मांगी तो वह जल्द देने का आश्वासन देने लगा। काफी वक्त बीतने के बाद भी जब रकम नहीं मिली तो दबाव डाला। आरोप है कि कमल सिंह टरकाने लगा, थकहार कर उन्होंने 30 मार्च 2020 को नागफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दबाव दिया तो जल्द रकम देने का आश्वासन दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि जमानत से छूटने के बाद कमल सिंह रकम देने से साफ इंकार कर रहा है। उन्होंने एसएसपी को पत्र देकर दर्ज मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग की है।

 

संबंधित समाचार