देहरादून: लोअर PCS के 117 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है।

प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अमर उजाला ने भी समय-समय पर लोअर पीसीएस भर्ती के इंतजार को लेकर समाचार प्रकाशित किए। इस बीच बुधवार को शासन ने 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।

अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं।

नायब तहसीलदार - 36, उप कारापाल- 14, पूर्ति निरीक्षक- 36, विपणन निरीक्षक- 06, आबकारी निरीक्षक- 05, जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक - 02, गन्ना विकास निरीक्षक - 06, खांडसारी निरीक्षक- 03, श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05

संबंधित समाचार