कासगंज: रात को घर में घुसा जेठ और महिला से की अश्लील हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

विरोध करने पर भाइयों के साथ मिलकर लाठियों से की मारपीट 

कासगंज, अमृत विचार : थाना ढोलना के गांव में जेठ ने घर में घुसकर छोटे भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अन्य भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की है। थाना पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 


गांव की महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नियत रखता है। बीती 20 अगस्त को जब वह घर में अकेली थी रात लगभग 10 बजे जेठ घर में घुस आया। गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर गिरा और उसके साथ अश्लीता की। जब इसका विरोध किया तो अपने अन्य भाइयों को बुलाकर लाठियों से मारपीट की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी के समक्ष थाना ढोलना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार