बरेली: शहर की 12 महिलाओं को मिलेगा 'तेजस्विनी सम्मान'

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शहर की 150 महिलाओं ने करवाया था अपना नामांकन

बरेली, अमृत विचार: आपका अपना प्रिय समाचार पत्र 'अमृत विचार' शहर के एक उम्मीद एनजीओ के साथ तेजस्विनी सम्मान का आयोजन करने जा रहा है। यह सम्मान महिला सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
तेजस्विनी सम्मान को पाने के लिए बुधवार तक शहर की 150 महिलाओं ने अपना नामांकन करवाया। तेजस्विनी सम्मान में शिक्षा, व्यवसाय, समाजसेवा, साहित्य, खेल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में अपने असाधारण योगदान के जरिए शहर को नई पहचान देने वाली 12 प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के योगदान का भी उल्लेख किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को फन सिटी के हवेली रिजॉर्ट में शाम चार बजे से होगा।

संबंधित समाचार