मुरादाबाद: 172 शिक्षिकाओं को आवंटित हुए विद्यालय, चयनितों के खिले उठे चेहरे
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की सहायक अध्यापक भर्ती में जनपद के 172 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो गए। शेष विद्यालयों को शासन स्तर से आज विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। विद्यालय आवंटित होते ही शिक्षिकाओं के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लगाने से परिजन भी खुश नजर आए। गुरुवार …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की सहायक अध्यापक भर्ती में जनपद के 172 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो गए। शेष विद्यालयों को शासन स्तर से आज विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। विद्यालय आवंटित होते ही शिक्षिकाओं के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लगाने से परिजन भी खुश नजर आए।
गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला पंचायत भवन के सभागार में विद्यालय आवंटन के लिए आनलाइन काउंसिलिग आयोजित की गई। काउंसिलिग की प्रक्रिया महिलाओं व दिव्यांगों के लिए रखी गई थी। काउंसिलिग में 162 महिला शिक्षकों व दस दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से सभागार में काउंसिलिग शुरू हुई। वरीयता व मेरिट के आधार पर नवनियुक्त शिक्षकों को बुलाया जाता रहा। शिक्षकों ने अपनी पसंद के अनुसार विद्यालयों को लॉक किया।
लॉक होते ही संबंधित शिक्षक को विद्यालय आवंटित हो गया। इसके बाद हाथोंहाथ जनपद में 172 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। शेष पुरूष शिक्षकों को शासन स्तर से रोस्टर द्वारा एक दो दिन में विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। पुरूष शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से विद्यालय आवंटन की सूचना प्रदान की जाएगी। नवनियुक्त शिक्षकों को 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। काउंसिलिग के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल को तैनात किया गया था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि काउंसिलिग प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। काउंसिलिग के लिए पात्र 172 शिक्षकों ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इन शिक्षकों को उनकी पसंद से विद्यालय लॉक कराए गए। शेष पुरूष शिक्षकों शासन स्तर से विद्यालय आवंटित होंगे, जिसकी सूचना कार्यालय से प्रदान कर दी जाएगी।
