प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रथम ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर देशवासियों को बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ''प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। 
हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी अधिक करेंगे।''

उल्लेखनीय है कि देश के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी एवं इसके बाद प्रज्ञान रोवर की सफल तैनाती की गई। इसके कारण ही 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया गया। 

यह भी पढ़ें:-UPPolice Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

संबंधित समाचार