प्रयागराज: हवाई पट्टी घूरपुर पर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घूरपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस युवक की पहचान नहीं कर पाई है।

बताया जाता है कि युवक की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई थी। लाश को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घटना देर रात की है। पुलिस के अनुसार लगता है कि वह अपने साथियों के साथ वहां आया था। वहीं पर खाया पिया। बाद में घटना कर दी गई।

यह भी पढ़ें:-UPPolice Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

संबंधित समाचार