लखनऊ: इकाना में उतरेंगे बालीवुड के सितारे, रविवार से शुरू होंगे यूपी टी20 लीग के हाईवोल्टेज मुकाबले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के हाईवोल्टेज मुकाबले रविवार से इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे हैं। उद्घाटन मुकाबला पिछली चैंपियन काशी रुद्रा और उपविजेता मेरठ मावरिक के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि मैच शुरू होने से एक घंटे पहले ही दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश मिल सकेगा।

इस लीग के उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड के कलाकार मौजूद रहेंगे। इसमें बालीवुड के अभिनेता आयुष्मान खुराना, अभिनेत्री कृति सैनन और गायक बादशाह, इकाना स्टेडियम में अपना जलवा बिखेरेते नजर आयेंगे। आयोजकों के अनुसार पहले दिन मुकाबले के अधिकांश टिकट बुक हो चुके हैं। इकाना स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 50 हजार है। शनिवार को भी इकाना स्टेडियम के बाहर सुबह से दर्शकों की भीड़ लगी रही। यहां पर अभ्यास के लिए आने वाले टीम के खिलाड़ियों की झलक पाने को तमाम क्रिकेट प्रेमी दिन भर यहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP सिपाही भर्ती परीक्षा 2024: ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा ने अभ्यर्थियों की जेबों पर डाला डाका, वसूला मनमाना किराया

 

संबंधित समाचार