बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कठोर शब्दों में होनी चाहिए निंदा- हर्षवर्धन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कल हिंदू रक्षा समिति का होगा जोरदार  प्रदर्शन

हरदोई, अमृत विचार। बांग्लादेश कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्ता पलट जाने के बाद हुई उग्र स्थिति में वहां के कट्टरपंथियों ने जिस तरीके से वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जो अमानवीय अत्याचार किए हैं। उसकी चारों ओर भर्त्सना की जा रही है। इन अत्याचारों के खिलाफ पूरे विश्व में विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं ।

इसी मुद्दे को लेकर हिंदू रक्षा समिति के संयोजक हर्षवर्धन सिंह ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर आक्रोशित हिदू रक्षा समिति ने आगामी 25 अगस्त दिन रविवार को एक विशाल प्रदर्शन का आवाहन किया है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की घटना ने संपूर्ण विश्व में हिंदुओं को एक अजीब भय व आक्रोश से भर दिया है। हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि रविवार को गांधी मैदान में दोपहर एक बजे एकत्र होंगे। जिसके बाद मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद नगर के मुख्य मार्गो पर प्रदर्शन करते हुए ऐसे अपराधियों को मृत्यु दंड दिलाए जाने की मांग राष्ट्रपति से करेंगे। इस अवसर वेट लिफ्टिंग कोच पूनम तिवारी समेत हिंदू रक्षा समिति व अन्य हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- हरदोई: बृजमोती और मायाराज हास्पिटल मिले फर्जी! सीएमओ के निरीक्षण से मचा हड़कंप, लैब में पड़े ताले

संबंधित समाचार