कासगंज: एफएसडी ने आवासीय स्कूलों में चेक की मिड डे मील की गुणवत्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

आवासीय विद्यालयों से भोजन के सात नमूने संग्रहित कर जांच को भेज

कासगंज, अमृत विचार। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिलने वाले मिडडे मिल की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (एफएसडीए) की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को परखा और पांच विद्यालयों से सात नमूने जां के लिए संग्रहित किए। विभाग की टीम ने रसोईयों और स्टाफ को साफ सुथरा भोजन बनाने के लिए जागरूक किया।

बीते दिनों शहर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राओं को मिले भोजन से फूड प्वाजनिंग हो गई थी। खाने से पांच दर्जन से अधिक विद्यार्थियों की हालत खराब हो गई थी। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने घटना की पुनरावृति रोकने के लिए  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं, कि वह विद्यालयों में जाकर मिडडे मील की गुणवत्ता को परखे। इसी को लेकर टीम खाद्य सुरक्षा एंव औषधि विभाग की सहायक आयुक्त सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर अलग-अलग टीम को घटित किया गया। खाद्य सुरक्षाधिकारी आंनद कुमार देव के नेतृत्व में एफएसओ अनिल कुमार और अवधेश पाराशर ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय धर्मपुरा से मसूर की दाल, भिंडी की सब्जी का नमूना लिया गया। आवासीय बालिका विद्यालय रम्पुरा से रोटी चावल का नमूना और फरीदपुर आवासीय विद्यालय से दाल और कलियानपुर विद्यालय से चावल का, हिमांयुपुर आवासीय विद्यालय से रोटी का नमूना संग्रहित किया गया है। 

एक्सपायर खाद्य पदार्थों पर बरती सख्ती
विद्यालयों में मिडडे मिल का खाना बनाने वाली रसोइयां और स्टाफ को खाना बनाने के लिए जागरूक किया। आंनद कुमार देव ने बताया कि खाना बनाते समय एक्सपायर डेट के खाद्य पदार्थ और मसालो का ध्यान रखें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मिलने वाले मिडडे मील भोजन की गुणवत्ता चेक की गई है। पांच विद्यालयों से सात नमूने संग्रहित किए गए हैं। यह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएगें। फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार