अयोध्या के नाम एक साथ दो World Records

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

world रिकॉर्ड  बनाने में आयुर्वेद की कश्यप संहिता के पाठ शामिल और 2500 डॉक्टर वैदो ने धनवंतरी वंदना का भी बनाया world रिकॉर्ड

अयोध्या, अमृत विचारः मणिराम छावनी के सत्संग भवन में लगभग ढाई हजार आयुर्वेद के डॉक्टर इकट्ठा हुए। जिसकी थीम अमृत समागम रखा गया। इसमें देश विदेश से लगभग 2500 वैद डॉक्टर सम्मिलित हुए l जिनका उद्देश्य प्रमुख रूप से समाज मे आयुर्वेद की महत्वता से समाज को जगरूप करना था l आयुर्वेद की दवावो से इलाज की प्रक्रिया अत्यंत प्राचीन है और सबसे बड़ी बात इन दावाओ का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता हैl

amrit samagam

कार्यक्रम में आयुर्वेद से जुड़े इलाज पर पहले चर्चा हुई। इसके बाद दो विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम इस अमृत समागम ने दर्ज किए। जिसमें पहला विश्व रिकॉर्ड आयुर्वेद की कश्यप संहिता का एक घंटे लगातार एक साथ 2400 लोगो द्वारा पाठ करने का था। वहीं दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड  धनवंतरी भगवान की वंदना का था। इस मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की तरफ से अमरप्रीत कौर आई थीl जिन्होंने इसकी सफलता के बाद प्रणाम पत्र देखर इसकी घोषणा कीl

बता दे धनवंतरी को आयुर्वेद का जनक और भगवान दोनों माना जाता है। समुद्र मंथन में धनवंतरी देवता प्रकट हुए थे, जो रत्नों में एक था। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से वैद डॉक्टरों का अमृत समागम सम्मेलन था। इसमें आयुर्वेद के प्रमुख दवावों का स्टॉल लगाकर पब्लिक को जागरूक करने और इसकी महत्वता बताने के लिए वेदों का पूरा पैनल बैठा हुआ थाl इस संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद अभिषेक त्रिवेदी ने की।

यह भी पढ़ेः राम मंदिर में टाइटेनियम का होगा दरबार, जानिए इसकी खासियत

संबंधित समाचार