अयोध्या: राम मंदिर में टाइटेनियम का होगा दरबार, जानिए इसकी खासियत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या मे बन रहा राम मंदिर अपने प्रत्येक हिस्से के निर्माण के लिए सबसे अलग पद्धति और सबसे जबरदस्त प्रयोग के साथ बनाई जा रही है। इसी कड़ी मे राम मंदिर के प्रथम तल पर संगमरमर के राम दरबार की स्थापना होनी है। इसी के साथ टाइटेनियम का राम दरबार भी रखा जाना सुनिश्चित हुआ है जिसमे टाइटेनियम धातु से बनी हुई राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और उनकी पत्नियां सहित हनुमान जी की मूर्ति स्थापित होंगी। जिसे रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिधानी संस्था ने ट्रस्ट को समर्पित किया है। 

आपको बता दें टाइटेनियम सबसे मजबूत धातु होती है जिसका प्रयोग प्रमुख रूप से पनडुब्बी जहाज के निर्माण मे किया जाता है इस धातु की विशेषता होती है कि यह  पानी में नदियों में समुद्र में पहाड़ में जहां भी रखिए सालो तक वैसे के वैसे ही बनी रहती है इसी खासियत की वजह से इसका चयन हुआ। यह सभी अहम जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने साझा किया और साथ में ये भी कहा कि मंदिर परिसर मे चल रहे सप्तमंदिर निर्माण कार्य की प्रगति बहुत अच्छी चल रही है। सप्त मंदिर में रखे जानी वाली मुर्तिया अक्टूबर तक मंदिर के अंदर पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, सरयू नदी का पानी बढ़ने से लोग भयभीत 

संबंधित समाचार