Jalaun Accident: ईटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के पोल से टकराई...हादसे में दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई

जालौन, अमृत विचार। जालौन में ईटों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के सीमेंट के पोल से टकरा गई। टक्कर  के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे के बाद सीमेंट पोल ट्रैक्टर चालक और मजदूर पर गिर गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर का टायर फटने से हादसा बताया जा रहा है। टायर फटते ही अनियंत्रित होकर बिजली के सीमेंट पोल से ट्रैक्टर ट्रॉली टकराई थी। रामपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम निनावली मोड की घटना बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit: कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के एक दर्जन आर्थिक मददगार चिह्नित...वसूली बंदर मनोज से जेल में होगी पूछताछ

संबंधित समाचार