वारदात : बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी की फटकार पर हरकत में आई पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा  

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार : थाना खमरिया क्षेत्र के गांव समैसा में बच्चों के बीच हुए विवाद में आरोपियों ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। खमरिया पुलिस के कार्रवाई न करने पर मृतक की पत्नी एसपी से मिली। एसपी की फटकार पर हरकत में आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव समैसा में 23 अगस्त 2024 की दोपहर अच्छे उर्फ आफताब (35) और गांव के ही अजीमुद्दीन पुत्र झगडू के घर के छोटे छोटे बच्चों के बीच विवाद हो गया। अच्छे उर्फ आफताब बीच बचाव करने गया था आरोप है कि नाराज अजीमुद्दीन व उनके घर की महिलाओ ने अच्छे पर लाठी डंडा से हमला कर दिया और उसे पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पत्नी चीख चीखकर अपने पति की जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन बेखौफ हमलावरों को तनिक भी दया नहीं आई।

परिवार वाले अच्छे उर्फ आफताब को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज मृतक की पत्नी नगमा एसपी के पास पहुंची और पूरी बात बताई। एसपी की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- The Diary of Best Bengal के डायरेक्टर मुख्यमंत्री को सुनाएंगे कहानी: पश्चिम बंगाल पुलिस के नोटिस से परेशान होकर छोड़ी मायानगरी

 

 

संबंधित समाचार