बरेली: आवारा पशु बने जानलेवा...अधेड़ पहले गाय से टकराया फिर ट्रक से, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

नामकरण की दावत से लौटते वक्त फतेहगंज पूर्वी के बेलाढांडी में हादसा

बरेली, अमृत विचार। आवरा पशु लगातार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। दोस्त के घर नामकरण की दावत से शामिल होकर घर लौट रहे ग्रामीण की मोटर साइकिल सड़क पर एक गाय से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के  बेलाढांडी पुल के पास रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव कमा गौटिया निवासी 50 वर्षीय छोटे सिंह पुत्र रामनाथ सिंह की मौत हो गई मृतक के घर वालों ने बताया कि छोटे सिंह रविवार की शाम को फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव करतौली में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर नामकरण की दावत में शामिल होने के लिए गया था जहां से वापस लौटते समय बेलाढांडी पुल के पास ट्रक से गाय टकरा गई उसके बाद गाय मोटरसाइकिल से टकरा गई  छोटे सिंह गाय से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गए छोटे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर छोटे सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार