अयोध्या : सऊदी से 71 दिन बाद पहुंचा युवक का शव, कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

17 जून को हार्ट अटैक से हुई थी मौत, विधायक ने पहुंच बंधाया ढांढस 

शुजागंज/ अयोध्या, अमृत विचार : सऊदी अरब में बीते 18 जून को रूदौली कोतवाली के गांव बिचाला के युवक की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद 71 दिन बाद 27 अगस्त की शाम शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक के आवास पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

रूदौली कोतवाली बिचाला गांव निवासी रंजीत (26) सऊदी अरब में श्रमिक का काम करता था। वह 18 जून को बाथरूम में मृत पाए गए थे। परिजनों के मुताबिक वहां पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया था। जून से लेकर अगस्त तक तमाम औपचारिकता के बाद वहां से 27 अगस्त को शव यहां लाया जा सका।

पिता ननकू प्रसाद ने बताया कि तीन साल पहले सऊदी अरब में बेटा कमाने गया था। गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया 18 जून को रंजीत की मृत्यु हुई थी। आज 71 दिन बाद रंजीत का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने बिचाला गांव पहुंचकर परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम

संबंधित समाचार