बाराबंकी: न्यायालय और कार्यालयों में भ्रष्टाचार, वकील नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील के न्यायालय और कार्यालयों पर व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। यही वजह है कि अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंप है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगों का निस्तारण समय पर नहीं किया गया तो अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मंगलवार को दि बार एसोसिएशन सभागार में एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। बार अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा लम्बे समय से मांग पत्र के माध्यम से मांग चली आ रही है। जिस पर तहसील के अधिवक्ता आंदोलन करते चले आ रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा तथ्यों को संज्ञान में लेकर प्रशासनिक फेरबदल किए गए। जिसके बाद आये अधिकारियों को वार्ता के माध्यम से समस्याओं व अनिमितताओ से अवगत कराया गया। समय व्यतीत हो जाने के बाद भी समस्याओं का निदान होना तो दूर समस्याएं व्यापक रूप लेती जा रही है। जो न तो विधिक रूप से सही हैं और न‌‌ ही शासन की मंशा के अनुरूप है। 

जिसके कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों में आक्रोश बढ़ने लगा है । एसडीएम ने समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है । इस मौके पर महामंत्री संजय सिंह नंबरदार, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल, राजीव नयन तिवारी, संतोष कुमार वर्मा, सतीश कुमार, अशोक यादव, अवधेश श्रीवास्तव, गणेश शंकर मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, हरनाम सिंह वर्मा, पुरुष श्रीवास्तव आदि समस्त अधिवक्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Nabanna Protest: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ा...पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें की

संबंधित समाचार