बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले का बहराइच में विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाली जनाक्रोश रैली
नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओ पर हो रहे हमलों के विरोध में बहराइच के नानपारा में प्रदर्शन हुआ है। मंगलवार को हिंदू जनमानस ने जनाक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया है। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। बताया जा रहा है कि नानपारा नगर स्थित शहादत इन्टर कॉलेज से रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में जाकर सम्पन्न हुई।
तहसील परिसर में रैली को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजक हिंदू रक्षक समिति के आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहाँ के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं से आम जनमानस में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों को लक्ष्य बनाकर हमले हो रहे हैं। भारत सरकार से मांग की बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को सख्त चेतावनी देते उचित कदम उठाये।
इस दौरान हिंदू रक्षक समिति की तरफ से उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। इस रैली में जिला प्रचारक अजय, दिलीप जयसवाल, दीपक शर्मा, राजू बाबा,अरुण पाठक, अशोक वर्मा, अवधेश गुप्ता, बृजेश पाठक, विश्वनाथ मन्दिर के पुजारी मनोज मिश्रा, धर्मेन्द्र गुप्ता,गोपाल टेकरीवाल सूरज सोनकर आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- पत्नी पर चाकू से हमलाकर पति ने खाया जहरीला पदार्थ : ससुराल पहुंचे युवक ने वारदात को दिया अन्जाम
