सीतापुर: कुत्तों के झुण्ड से टकराकर बाइक से गिरा आरक्षी, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। रामपुर मथुरा थाना इलाके में बांसुरा गांव के निकट बाइक सवार आरक्षी सड़क पर अचानक आ गए कुत्तों के झुण्ड से टकराकर घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार हो रहा है। घायल आरक्षी अभय कुमार महमूदाबाद पीआरवी 1832 पर तैनात हैं। ये अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे।

घायल आरक्षी के मुताबिक, जब वे चांदपुर-महमूदाबाद मार्ग पर बांसुरा चौकी के करीब पहुंचे, इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्तों का झुण्ड आ गया। जिससे टकराकर बाइक गिर गई और वे घायल हो गए। घायल आरक्षी को बांसुरा चौकी पर तैनात दीवान कुलदीप वाजपेई और आरक्षी अनूप द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल अभय कुमार की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-हम बांट रहे हैं दाने, गाओ हमारे गाने..., UP सरकार की नई Social Media नीति पर भड़का विपक्ष, अखिलेश ने शायराना अंदाज में कसा तंज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात