रामपुर : उधार के रुपयों को लेकर हुआ विवाद, महिला को पीटकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मिलक थाना क्षेत्र के गांव एंजनखेड़ा निवासी राजपाल का कहना है कि 17 अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी सोमवती घर पर अकेली थी। पीड़ित ने अपने भाई महेश को 13 हजार रुपये उधार दे दिए थे। उधार के पैसों को लेकर हम दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। 

उन्होंने बताया कि उधारी के रुपयों को लेकर मेरी पत्नी और भाई महेश के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते आरोपी महेश और उसकी पत्नी नीलम ने मेरी पत्नी सोमवती को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत से परिवार में कोहराम...

 

संबंधित समाचार