Farrukhabad Fire: रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग...11 लाख का माल जलकर खाक, चार गाड़ियां बुझाने में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक गारमेंट की दुकान में आग लग गई। आग लगने से करीब 11 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र में लोहाई रोड पर दूसरी मंजिल पर राम गारमेंट्स की दुकान में रेडीमेड कपड़ों का स्टोर है। शनिवार सुबह दुकान के मालिक मुकुल नस्तोगी ने जब दुकान खोली तो शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।

पहले तो दुकान मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ आग बुझाने का खुद प्रयास किया, लेकिन आग के विकराल रूप धारण करते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची चार फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक आग नहीं बुझाई नहीं जा सकी। शहर कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि अति संवेदनशील इलाके में आग लगी है। जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़...एक के पैर में लगी गोली, दो साथी भी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप में लूट के बाद चल रहे थे वांछित

संबंधित समाचार