Rail News: इस वजह से दो दिन बंद रहेगी बहराइच-गोरखपुर विशेष ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने लिया फैसला

बहराइच, अमृत विचार। 1201 गोरखपुर से बहराइच और गोरखपुर से बहराइच आने वाली विशेष अनारक्षित ट्रेन दो दिन बंद रहेगी। ऐसे में गोरखपुर तक सफर करने वाले लोग अब परिवहन सेवा के भरोसे रहेंगे। बहराइच से गोरखपुर जाने वाली विशेष ट्रेन को एकबार फिर बंद कर दिया गया है। 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मगहर खलीलाबाद चुरबे स्टेशन के मध्य आटोमेटिक सिंगनल की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नान इंटर लॉकिंग कार्य दो दिन चलेगा। जिसके चलते तीन और चार सितंबर को गोरखपुर से बहराइच और बहराइच से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 05131/05132 निरस्त रहेगी।

उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने पर पुनः विशेष ट्रेन पांच अगस्त से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में बहराइच से गोरखपुर यात्रा करने वाले यात्री दो दिन परिवहन सेवा के भरोसे रहेंगे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: पुलिस भर्ती के चौथे दिन 1174 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव