हरदोई: Instagram पर वायरल की देवी-देवताओं की अश्लील पोस्ट, बजरंगियों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एएसपी पूर्वी बोले- माहौल बिगाड़ने वालों को कोई छूट नहीं

हरदोई। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं के अश्लील पोस्ट वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्त्ता सड़क पर आ गए। मामला तूल पकड़ता, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए पोस्ट डालने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया, बाकी की तलाश की जा रही है।

एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने कहा है कि दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, इस तरह से माहौल बिगाड़ने वाला कोई भी हो, किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी। मामला साण्डी कस्बे का है। उसी कस्बे के मोहल्ला खालसा निवासी जुनैद के नाम से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेट फार्म पर देवी-देवताओं की कुछ अश्लील फोटो पोस्ट की गई। पोस्ट बड़ी तेज़ी से वायरल होने लगी। 

इसका पता होते ही बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और इस तरह देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे। भीड़ के तेवर तीखे देख पुलिस फोर्स मोर्चे पर डट गई। थाने के बाहर और बस स्टाफ पर सख्ती बढ़ा दी गई। मामला और तूल पकड़ता, उससे पहले पुलिस ने अश्लील फोटो पोस्ट करने वालों में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी पूर्वी कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ आरोपी फरार है,उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी पूर्वी ने आगे बताया कि माहौल बिगाड़ने वाला कोई भी हो, उसे किसी भी हालत में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डम्फर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत, परिचालक घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म