लखीमपुर खीरी: स्थानांतरण से खफा चीनी मिल कर्मियों ने की टूल डाउन स्ट्राइक...

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

कर्मचारियों ने काम बंद कर चीनी मिल गेट पर दिया धरना

लखीमपुर खीरी/पलिया कलां, अमृत विचार। स्थानीय बजाज चीनी मिल के कर्मचारियों ने अपने 116 साथियों का अचानक अन्य यूनिटों में बिना सूचना स्थानांतरण किए जाने के विरोध में एक जुटता दिखाई है। कर्मचारियों ने काम बंद कर मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। यूनिट हेड सहित प्रबंधतंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि स्थानांतरण ही करना था तो पहले सूचित करते। अब जब उन्होंने अपने बच्चों का यहां के विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर कॉपी- किताबें खरीद दी हैं। तब स्थानांतरण का कोई औचित्य नहीं बनता है। ट्रांसफर नीति के विरोध में चीनी मिल के सभी कर्मचारियों को मिल की चारों यूनियनों का एकजुट समर्थन प्राप्त है। कर्मचारियों ने चीनी मिल के यूनिट हेड, एचआर और प्रबंधतंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर कर्मचारी यूनियन के नेता दिनेश कुमार यादव, निर्भय नारायण सिंह, अफरोज अंसारी तथा राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार