हल्द्वानी: चलते टेंपो में महिला का जेवर से भरा पर्स चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी , अमृत विचार। टेंपो में सफर कर रही महिला को कुछ शातिर महिलाओं ने अपना शिकार बना लिया। महिला के पर्स के अंदर रखा जेवर का पर्स महिलाओं ने पार कर दिया और फरार हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कठघरिया निवासी महिला ने बताया कि रविवार वह बाजार गईं थीं। सुबह करीब 11 बजे वापसी के लिए उन्होंने कालू सिद्ध तिराहे से कठघरिया के लिए टेंपो किया। कुछ दूरी पर दो महिलाएं टेंपो में सवार हुईं और नवाबी रोड तिराहे के पास उतर गईं। पीड़िता कठघरिया में टेंपो से उतरी कुछ सामान खरीदने के लिए पास ही स्थित एक मॉल में चली गईं।

वहां खरीदे सामान की पेमेंट करने के लिए उन्होंने अपने पर्स में हाथ डाला तो अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। उन्होंने फौरन इसकी सूचना हीरानगर पुलिस चौकी को दी। उन्होंने बताया कि पर्स में मंगलसूत्र और बिछिया थी। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी चेक किए तो फुटेज में दो महिलाएं टेंपो से उतरी दिखाई दीं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। 

संबंधित समाचार