संभल : कुकर्म पीड़ित बच्चे के परिजनों को पुलिस ने किया नजरबंद, मुख्यमंत्री से मिलने जाने से रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। मुरादाबाद में आए मुख्यमंत्री से मिलने जाने की सूचना पर कुकर्म पीड़ित बच्चे के परिजनों को नखासा थाना पुलिस ने घर पहुंचकर रविवार की रात आठ बजे से नजर बंद कर लिया। कुकर्म पीड़ित बच्चे के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे, क्योंकि रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बाद भी नखासा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुकानदार उपेंद्र ने दुकान पर 26 अगस्त को बूरा लेने गए आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया था। परिजनों ने 29 अगस्त को उपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को बीते पांच दिन हो चुके हैं। तभी से उपेंद्र फरार चल रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री के मुरादाबाद आने की जानकारी रविवार को पीड़ित बच्चे के परिजनों को हुई।

परिजन उपेंद्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जाने की तैयारी करने लगे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस रविवार की रात आठ बजे पीड़ित के घर पहुंच गई। सोमवार तक पुलिस ने पीड़ित बच्चे के परिजनों को नजरबंद कर लिया। जिससे पीड़ित बच्चे के परिजन मुख्यमंत्री से मिलने नहीं जा सकें। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने कहा कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। हो सकता है कि पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित परिवार के यहां गई हो।

ये भी पढ़ें : संभल : मदद के बहाने महिला से दुष्कर्म, पत्नी बनाकर रखने के बाद छोड़ा...पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता