पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से गंभीर रुप से बीमार थी।

कीर्ति आजाद ने यह जानकारी आज सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा “मेरी पत्नी पूनम अब नहीं रही। आज दोपहर 12:40 बजे उनका निधन हो गया। आप सभी को संवेदना देने के लिए धन्यवाद। दामोदर घाटी श्मशान घाट पर शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें दुर्गापुर में यह जगह बहुत पसंद थी।”

पूनम आजाद ने लोकसभा चुनाव में पति के साथ कई बार व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार अभियान में भाग लिया था। हाल ही में उन्हें कई बार अपने कीर्ति आजाद के साथ कार्यक्रम में भी देखा गया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कीर्ति आजाद की पत्नी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर शोक संदेश में लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि हमारे सांसद और क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम झा आज़ाद ने अंतिम सांस ली है। मैं पूनम को लंबे समय से जानती थी। मुझे यह भी पता था कि वह पिछले कुछ सालों से गंभीर रूप से बीमार थीं। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और उनकी अंतिम सांस तक उनके साथ रहे। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

यह भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

संबंधित समाचार