हरदोई: पत्नी से झगड़ा कर पति ने तालाब में लगाई छलांग, घंटो बाद बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नशे के चलते दोनों में आए दिन हुआ करता था लड़ाई-झगड़ा

हरदोई। पति को नशे की हालत में देख कर उसकी पत्नी ने टोक दिया, उसी पर दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति घर से बाहर निकला और गांव के तालाब में छलांग लगा दी। इसका पता होते ही युवक की तलाश में और भी कई लोग तालाब में कूद पड़े। कई घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली के रोशनपुर निवासी 37 वर्षीय  देशराज पुत्र रामकिशोर नशे का आदी था। पत्नी रानी के छोटे-छोटे बच्चों का हवाला देते हुए उसे नशा छोड़ने को कहा, लेकिन फिर भी देशराज ने नशे की लत नहीं छोड़ी। उसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। सोमवार को भी देशराज उसी हालत में घर पहुंचा तो पत्नी भड़क गई और दोनों में झगड़ा हो गया। 

बताते है कि उसी बीच देशराज घर से निकल गया और गांव के तालाब में छलांग लगा दी। इसका पता होते ही तालाब के आस-पास भीड़ लग गई। देशराज को बचाने के लिए कई लोग तालाब में कूद पड़े। उसके कई घंटे बाद देर रात को शव बरामद किया गया। शव पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। देशराज की शादी तकरीबन 14 साल पहले हुई थी। उसके पांच बच्चों में तीन बेटी और दो बेटे है। उन सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- हरदोई: युवक ने बांके से काट कर की पड़ोसी की हत्या, वारदात से दहशत...जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार