कासगंज: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का आरोप, 'मेरी हत्या की योजना बनाई जा रही थी...'

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पटियाली थाना पुलिस को दी तहरीर

पटियाली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पटियाली थाना पुलिस को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है लोकसभा चुनाव हराये जाने को लेकर पटियाली धुमरी मार्ग पर लगी सबमर्सिबिल पर चार लोगों ने घेर कर जान से मारने की योजना बनाई थी। तहरीर के आधार पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले पटियाली से धुमरी मार्ग पर दो किलोमीटर दूर सबमर्सिबिल है। जहां कुछ दिन पहले दो बाइको पर सवार होकर चार लोग आए और घेर कर जान से मारने की योजना बना रहे थे। वहां उनका परिचित व्यक्ति भी पहुंच गया। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी और वह वहां रास्ता बदल कर निकल आए। उन्होंने तहरीर में लोकसभा चुनाव हराने का जिक्र भी किया है। इसी की वजह से लोग हत्या करना चाह रहे हैं। उन्होंने तहरीर देकर पुलिस से जांच पड़ताल कर सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि जानकारी मिलते ही उनका पूरा परिवार दहशत है। राजनीति को लेकर सत्तादल के नेता उनकी हत्या कराने के लिए लोगों को लगा रहे हैं।

संबंधित समाचार